{"_id":"594120024f1c1ba30a8b48cb","slug":"201497440258-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर्जनपदीय लुटेरा पकड़ा, एक बाइक भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अन्तर्जनपदीय लुटेरा पकड़ा, एक बाइक भी बरामद
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/फरधान। एसपी के आदेश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार की रात फरधान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने फरधान निवासी अंतरजनपदीय लुटेरे को दबोच लिया। वह शाहजहांपुर और सीतापुर में लूट और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी अद्दी, एक 12 बोर तमंचा, चार कारतूस और एक बाइक बरामद करने का दावा किया है।
एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार मंगलवार की रात फोर्स उल्ल नदी के पास चेकिंग की जा रही थी। उसी समय बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को रोका तो भागने का प्रयास किया। जिसको घेराबंदी कर थोड़ी दूर पर ही पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश पासी निवासी चपरतला थाना फरधान बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास एक 12 बोर की देशी अद्दी, एक 12 बोर तमंचा, चार कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी जिले में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिला शाहजहांपुर के सदर बाजार में अपने साथियों के साथ मिलकर दो लूट की घटनाएं की थीं। सीतापुर जिले में पिछले वर्ष चेन स्नेचिंग की वारदात की थी। आरोपी का चालान पुलिस ने भेज दिया है।