फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जननायक एक्सप्रेस में वेंडरों ने यात्रियों से की मारपीट, हंगामा

जननायक एक्सप्रेस में वेंडरों ने यात्रियों से की मारपीट, हंगामा

Mon, 15 Apr 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
जननायक एक्सप्रेस में वेंडरों ने यात्रियों से की मारपीट, हंगामा
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। जननायक एक्सप्रेस में रविवार की शाम अवैध वेंडरों ने गलत सामान बेचे जाने का विरोध करने पर यात्रियों की पिटाई कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इससे ट्रेन करीब 40 मिनट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

रविवार की शाम जननायक एक्सप्रेस अप (15211) में कुछ अवैध वेंडर नकली सामान बेच रहे थे। कर रहे थे, जिसका यात्रियों ने विरोध किया। इससे गुस्साए वेंडरों ने यात्रियों की पिटाई शुरू कर दी। जंगबहादुरगंज स्टेशन से कुछ पहले वेंडरों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया और रेल कोचों पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे कोचों के शीशे टूट गए। कई यात्री भी चोटिल हो गए। इस दौरान रेलवे के कार्य में लगे कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। साथ ही बचाव की कोशिश की तो वेंडर कर्मचारियों के साथ भी मारपीट करने लगे। कर्मचारियों की सूचना पर स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार ने जंगबहादुरगंज चौकी पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी रोजा को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जेबीगंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने गोलू पुत्र श्रीराम निवासी कोतवाली धौरहरा जिला लखीमपुर और विमलेश पुत्र लहिना थाना पिहानी जिला हरदोई को दबोच लिया है, जबकि अन्य वेंडर भाग निकले। वेंडरों को हिरासत में लेने पर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। जेबीगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए दोनों वेंडरों को आरपीएफ रोजा को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


आईबीएस सिग्नल पर रोकी जननायक, यात्रियों का हंगामा
रोजा (शाहजहांपुर)। अप जननायक एक्सप्रेस करीब छह घंटे देरी से शाम 7:40 बजे रोजा से चलकर शाहजहांपुर पहुंच रही थी। इससे पहले ट्रेन को आईबीएस सिग्नल पर रोक दिया गया। दरअसल, शाहजहांपुर स्टेशन पर लाइन क्लियर नहीं था। ट्रेन को यहां रोके जाने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। ट्रेन में यात्रियों और अवैध वेंडर्स के बीच मारपीट के बाद लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज स्टेशन के पास पथराव हो गया था। इससे यात्री नाराज थे। दो वेंडर को पकड़ने के बाद रोजा आरपीएफ के सुपुर्द किया गया था। ट्रेन को रोजा में भी रोका गया। ऐसे में यात्री काफी नाराज थे। यात्रियों ने लोको पायलट और गार्ड से भी तकरार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed