फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शांतीनगर की किशोरी का निकला नदी किनारे मिला शव

शांतीनगर की किशोरी का निकला नदी किनारे मिला शव

Sat, 17 Mar 2018 08:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
शांतीनगर की किशोरी का निकला नदी किनारे मिला शव
शांती नगर की किशोरी का
विज्ञापन

था नदी किनारे मिला शव
घरवालों ने शव की शिनाख्त
- रंजिशन हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
महेवागंज पुल के निकट दो दिन पहले नदी किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शांति नगर कॉलोनी निवासी झब्बू गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता ने शव की शिनाख्त अपनी बहन 17 वर्षीय नीतू गुप्ता के रूप में की है। नीतू गुप्ता छह मार्च की सुबह रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गई थीं। घरवालों ने मोहल्ले के ही एक ही परिवार के चार सदस्यों पर रंजिशन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
15 मार्च की शाम सदर कोतवाली पुलिस ने महेवागंज पुल के पास नदी के किनारे एक किशोरी का शव बरामद किया था। शव सड़ा-गला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया था। पुलिस की सूचना पर शनिवार को मोहल्ला शांती नगर निवासी अजय गुप्ता मोरचरी पहुंचे और कपड़ों से शव की शिनाख्त अपनी बहन 17 वर्षीय नीतू गुप्ता के रूप में की।
विज्ञापन

अजय गुप्ता ने बताया कि छह मार्च की सुबह उसकी बहन लापता हो गई थी, जिसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई अतापता नहीं चला था। उन्होंने तीसरे दिन बहन के लापता होने की सूचना भी सदर कोतवाली पुलिस को दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने लावारिस हाल में शव बरामद होने की उन्हें सूचना नहीं दी। शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात शव मोरचरी में रखा होने की जानकारी दी, जिस पर जब वह मोरचरी पहुंचे तो कपड़ों से बहन की शिनाख्त की है। घरवालों ने बताया कि मृतका के भाई अजय का पास की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस पर वह 28 दिसंबर 2016 को लड़की को भगा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 24 अप्रैल 2016 को दोनों को पकड़ लिया था। लड़की के नाबालिग होने के कारण कोर्ट के आदेश पर लड़की घरवालों के पास चली गई थी, जबकि अजय को पुलिस ने जेल भेज दिया था। छह महीने बाद अजय जमान पर छूट गया था। तभी से आरोपी अजय और उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। उसने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के चलते उसकी बहन की हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंक दिया गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed