{"_id":"59b815d14f1c1bf07f8b65c6","slug":"191505236433-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वॉड ने युवक पकड़ा, हिदायत देकर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने युवक पकड़ा, हिदायत देकर छोड़ा
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने युवक पकड़ा, हिदायत देकर छोड़ा
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
महिला एसओ हंसमती के नेतृत्व में सादी वर्दी में निकली महिला आरक्षियों ने मंगलवार की सुबह दो छात्राओं का पीछा कर रहे एक युवक को दबोच लिया। महिला आरक्षियों ने पहले उस पर हाथ साफ किया। थाना पर लाने के बाद उसके परिवार वालों को बुलाया और कड़ी हिदायत देकर आरोपी को घरवालों को सौंप दिया।
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे महिला थाना एसओ हंसमती कई महिला आरक्षियों के साथ सादी वर्दी में निकलीं। टीम मिश्राना पुलिस चौकी जब पहुंची तो टीम की सदस्य इधर-उधर टहलने लगीं। इसी बीच दो छात्राएं निकलीं। छात्राओं ने महिला एसओ को एक युवक द्वारा पीछा करने की जानकारी दी। इस पर महिला आरक्षियों ने दौड़ाकर आरोपी युवक को दबोच लिया। पहले उस पर अपना हाथ साफ कर सबक सिखाया। बाद में उसे लेकर महिला थाना लेकर पहुंचीं। जहां पुलिस ने आरोपी के घरवालों को बुलाया।
थाना पहुंचे घरवालों को भी महिला एसओ ने कड़ी फटकार लगाई। साथ ही युवक को दोबारा मिलने पर जेल भेजने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसओ हंसमती ने बताया कि छात्राओं की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। इस पर आरोपी को उसके घरवालों को बुलाकर कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया।