फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी बेटी को पिता ने मारी गोली, घायल

प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी बेटी को पिता ने मारी गोली, घायल

Sat, 27 Apr 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी बेटी को पिता ने मारी गोली, घायल
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ शादी की जिद पर पिता ने पुत्री को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, घर वाले उसका विरोध कर रहे थे। इसी के चलते शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे युवती ने यूपी 100 को सूचना दी कि पिता उसे मार डालेंगे। इस पर यूपी 100 पीआरवी 2870 मौके पर गई। पुलिस ने युवती से बात की तो उसने बताया कि वह गांव के ही युवक से शादी करना चाहती है। पिता विरोध कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने लड़की से उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर बात की तो उसने बताया कि वह शाहजहांपुर में है। इस पर पुलिसकर्मियों ने मोहम्मदी कोतवाली को सूचना देते हुए महिला सिपाही भेजने की मांग की, लेकिन महिला सिपाही नहीं पहुंची। पुलिस वालों ने ग्राम प्रधान को बुलवाया। सभी लोग युवती के चाचा के घर के बाहर बैठे थे। दोपहर करीब एक बजे पीछे के दरवाजे से घर में घुसे पिता ने पुत्री को तमंचे से गोली मार दी। फायर की आवाज पर लोग पहुंचे तो युवती पड़ी तड़प रही थी। सूचना पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी डीके सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल युवती के पुलिस ने इसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के मामा की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में हुई वारदात
मोहम्मदी। पुलिस की मौजूदगी में गांव में हत्या के प्रयास की वारदात से अफरा-तफरी मच गई। फायर की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। खून से लथपथ घर में पड़ी तड़प रही युवती को देख लोग अचंभित रह गए। यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल से सीओ और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को फोन से घटना की जानकारी दी। जिस पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और इंस्पेक्टर तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी की और घायल युवती को सीएचसी भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह और सर्जन डॉ. राजकुमार कोली ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक गोली लगने से युवती की किडनी फट गई है। हालत खतरे में हैं। इसलिए उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस युवती को लेकर लखनऊ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की का गांव के ही बिरादरी के एक लड़के से प्रेम संबंध थे। वह उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए वह मना कर रहा था। लड़की जिद कर रही थी। इससे नाराज होकर पिता ने गोली मारी है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
- श्रेष्ठा ठाकुर, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed