फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शहर में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

शहर में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Sun, 24 Dec 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
शहर में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।मोहल्ला शिव कालोनी निवासी प्रापर्टी डीलर राजकुमार मिश्रा की शनिवार रात सवा 11 बजे उनके दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले उनके छोटे बेटे अंशु को आवाज लगाई। अंशु जब तक बाहर निकलता उसके पिता राजकुमार ने ही दरवाजा खोल दिया। हत्यारों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। हत्याकांड के पीछे पुलिस की मुखबिरी की रंजिश बताई जा रही है। राजकुमार के बड़े बेटे ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जब उनकी गिरफ्तारी को पहंची तो वहां पुलिस ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दो बदमाशों को दबोच लिया। तीन फरार होने में कामयाब हो गए। माना जा रहा है कि हत्यारे अंशु की ही हत्या करने आए थे।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी अनुराग मिश्रा ने बताया कि उनके पिता राजकुमार मिश्रा प्रापर्टी डीलर थे। रात करीब 11.15 बजे मोहल्ला रामनगर निवासी रवि शुक्ला, गढ़ी रोड निवासी श्याम मिश्रा और मोतीनगर निवासी अन्नू सिंह उर्फ असीम, विक्रम उसके घर पर आए और उसके छोटे भाई अंशु मिश्रा का नाम लेकर उसे आवाज लगाई। इस पर पिता उठकर बाउंड्री का गेट खोलने पहुंचे। गेट खोलते ही रवि शुक्ला उर्फ गुड्डन ने और अन्नू सिंह ने पिता पर गोली चला दी। एक गोली पिता के सीने में जा धंसी, जिससे पिता लहूलुहान होकर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज आने और पिता के चीखने-चिल्लाने पर जब उसने अपने भाई अंशु मिश्रा के साथ हमलावरों को दौड़ाया तो हमलावर यह कहते हुए और रंजिश मानो, पुलिस से पकड़वाओ कहकर स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठकर भाग निकले। स्टार्ट खड़ी बाइक गढ़ी रोड निवासी श्याम मिश्रा चला रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सिटी आरके वर्मा, सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उसी रात करीब साढ़े तीन बजे मोहल्ला रामनगर निवासी रवि शुक्ला उर्फ गुड्डन के घर पहुंचे। पुलिस के आवाज लगाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली स्वॉट टीम प्रभारी अजब सिंह के कंधे के पास से होते हुए गुजर गई। पुलिस ने घेराबंदी कर गोला कोतवाली के मोहल्ला अर्जुननगर निवासी अभय सिंह और थाना खीरी के गांव जाम मुबारकपुर निवासी रानू उर्फ दिलीप शुक्ला को दबोच लिया, जबकि रवि शुक्ला, श्याम मिश्रा और अन्नू सिंह मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार मिश्रा की हत्या में पांच बदमाश शामिल थे। पुलिस ने मृतक के बेटे अनुराग मिश्रा की ओर से पांचों बदमाशों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed