{"_id":"5c44bec9bdec2273a135559e","slug":"171548009161-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव शेरपुर के निकट पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक वाहन के नीचे दब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव सहवाजपुर निवासी शिवपूजन (25) पुत्र राम नरेश शनिवार को ट्रॉली में गन्ना भर कर खमरिया चीनी मिल आया था। रविवार की सुबह घर वापस जाते समय शेरपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत पलट गया, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गया। यूपी 100 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल शिवपूजन को बाहर निकाला और सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।