{"_id":"5c30988abdec22570f348a54","slug":"171546688650-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से भारत आ रहे युवक-युवती को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल से भारत आ रहे युवक-युवती को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बसही एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक व युवती को रोकना चाहा तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए एक युवक और युवती को रोक लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। एसएसबी जवानों ने युवक-युवती नेपाल पुलिस व महिला विकास समिति के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि मानव तस्करी के लिए इनको दिल्ली ले जा रहा था।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत भारत-नेपाल सीमा के 49वीं वाहिनी की बीओपी बसही के सहायक कमांडेंट जोगेश चंद मंडल को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद उनके नेतृत्व में जवानों ने गश्त शुरू कर दी। इस दौरान पिलर संख्या 200 व 201 के बीच नेपाल से भारत की तरफ एक बाइक आती दिखी। एसएसबी को देखकर बाइक सवार तीन लोगों ने भागना शुरू कर दिया, लेकिन एक युवक व युवती को एसएसबी ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सालिकराम निवासी कलुआपुर कंचनपुर तथा युवती ने अपना नाम मानवती नगर पालिका तीन कंचनपुर नेपाल का निवासी बताया। युवक ने पहले दवा कराने की बात कही, लेकिन बाद में वह युवती को अपना दोस्त बताने लगा। इसपर एसएसबी ने नेपाल पुलिस व महिला विकास समिति को सूचना देकर युवक व युवती को उनके सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी अधिकारी इसे मानव तस्करी बता रहे हैं क्योंकि अभियुक्त युवती को लेकर दिल्ली ले जाने के फिराक में था। इस दौरान सहायक कमांडेंट जोगेश कुमार मंडल, एसआई बलवीर सिंह, सेखराज, राजबहादुर, कार्की आदि का सहयोग रहा।