फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two sisters raped under the pretext of being taken to visit the Sangam

Prayagraj News: संगम दर्शन कराने के बहाने दो बहनों से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two sisters raped under the pretext of being taken to visit the Sangam
कानपुर की दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें संगम दर्शन कराने के बहाने प्रयागराज लाया गया था। नर्सिंग में दाखिला दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने, मारपीट और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

पीड़िता की बड़ी बहन का आरोप है कि पारुल यादव ने उसे नर्सिंग में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया था। इसी क्रम में 22 दिसंबर 2025 को पारुल और जोगेंद्र यादव दोनों बहनों को कार से प्रयागराज लाए। कार में चालक और एक अन्य युवक भी सवार थे। प्रयागराज पहुंचने पर उन्हें जॉर्जटाउन स्थित एक कमरे में ठहराया गया। आरोप है कि वहां पारुल, जोगेंद्र, चालक और अन्य युवक ने शराब पी। इसके बाद उन्होंने दोनों बहनों को सूप बताकर कुछ पिलाया और फिर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर पारुल ने बहनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पारुल पर नर्सिंग में दाखिला दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का भी आरोप है। जॉर्जटाउन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पारुल यादव, जोगेंद्र यादव और दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed