फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman arrested in Panchkula with 10 grams of heroin

Panchkula News: पंचकूला में 10 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested in Panchkula with 10 grams of heroin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सेक्टर-20 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स के पास से एक महिला को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-20 निवासी गुड्डी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके परिवार के अन्य सदस्य भी पहले हेरोइन तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
एसीपी क्राइम अमन कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर को टीम को आशियाना कॉम्प्लेक्स के पास एक संदिग्ध महिला के मौजूद होने की सूचना मिली थी। टीम महिला पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने हाथ में पकड़ी वस्तु फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। जांच में उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-20 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, आरोपी को 28 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed