फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Worked from home until 3 AM; body found in park the next morning

Ghaziabad News: रात तीन बजे तक किया वर्क फ्रॉम होम, सुबह पार्क में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Worked from home until 3 AM; body found in park the next morning
गाजियाबाद। नोएडा की एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करने वाले 35 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह प्रताप विहार में डबल टंकी के नजदीक पार्क में पड़ा मिला। युवक की पैंट की जेब से मिली पर्ची पर तीन मोबाइल फोन नंबर लिखे थे। पुलिस ने इन नंबरों पर संपर्क कर मृतक की पहचान क्रॉसिंग रिपब्लिक के बागूवाला निवासी नीरज मिश्रा (35) पुत्र देवेंद्र मिश्रा के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि नीरज ने घर पर पत्नी और मां से खुद के परेशान होने की बात कही थी। इसके बाद वह मोबाइल फोन घर में छोड़कर पैदल ही निकल गए थे। ऐसे में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि नीरज नोएडा स्थित महिंद्रा कंपनी में कार्यरत थे। फिलहाल, वह वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने बृहस्पतिवार रात तीन बजे तक लैपटॉप पर काम किया। इस दौरान वह काफी परेशान दिख रहे थे। करवाचौथ होने के कारण पत्नी नेहा और उनकी मां पूजा-अर्चना की तैयारी कर रही थीं। उनकी चहलकदमी पर नीरज झल्ला उठे और बोले, मैं परेशान हूं, तुम लोग भगवान के भरोसे हो। इसके बाद वह घर से निकल गए और सुबह करीब पांच बजे उनका शव पार्क में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान
एसीपी ने बताया कि नीरज की जेब से मिली पर्ची पर परिजनों के ही मोबाइल फोन नंबर लिखे थे। शव की हालत देखकर लग रहा था कि जैसे जहरीला पदार्थ निगला गया हो। सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान भी मिला, जहां से खून निकल रहा था। आशंका है कि जहरीला पदार्थ निगलने के बाद बेहोशी की हालत में पार्क में गिरने से सिर में चोट लगी होगी। परिजनों ने भी आत्महत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed