{"_id":"6ae3ae773ba0c496020e6f71","slug":"firozabad-news-uncooked-roti-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-189365-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेस्टोरेंट में कच्ची रोटी परोसने का आरोप, दो बालकों की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेस्टोरेंट में कच्ची रोटी परोसने का आरोप, दो बालकों की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के स्वामी विवेकानंद चौराहा के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आई है। परिवार के साथ भोज करने पहुंची महिला ने कच्ची रोटियां परोसने और शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भोजन करने के बाद दोनों बालकों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिमायुंपुर निवासी पूनम ने आरोप लगाया कि वह 27 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे अपने परिवार और दो बालकों के साथ एक नामचीन हलवाई के यहां भोजन करने गई थीं। आरोप है कि खाना खाते समय कच्ची रोटियां परोसे जाने की शिकायत वेटर से की गई, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिवार ने भोजन किया और ऑनलाइन भुगतान किया। आरोप है कि भोजन करने के बाद उनके दोनों बालकों की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते बड़े बेटे को स्कूल से बीच में ही घर लौटना पड़ा। उन्होंने 29 अक्तूबर (बृहस्पतिवार) को प्रतिष्ठान के संचालक को फोन कर शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे पास अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत प्राप्त होने पर टीम भेजकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे और जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - चंदन पांडेय, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग

लविवि के शिवाजी ग्राउंड पर अभ्यास करते खिलाड़ी।