{"_id":"5c26145cbdec2256ea1959cb","slug":"171545999452-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया कार चोरों का गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया कार चोरों का गिरोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने तीन दिन पहले कार चोरी करने वाले गिरोह के छह लोगों को दबोचा है। टीम ने उनके कब्जे से चार कारें भी बरामद की हैं। शुक्रवार को पलिया में एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारकर टीम ने तीन कार कब्जे में ली हैं।
जिले में कार चोर गिरोह सक्रिय होने की सूचना एसपी को मिल रही थी। इस पर एसपी ने क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को लगाया था। टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो टीम ने तीन दिन पहले शहर, थाना खीरी, पलिया कलां आदि कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। इस दौरान टीम को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने चार लग्जरी कारों को बरामद कर छह लोगों को दबोचा था। टीम आरोपियों को थाना खीरी में लाकर पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट पर शनिवार को टीम ने पलिया कलां स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। जहां से टीम ने तीन कार बरामद कीं और दुकान से एक युवक को भी साथ ले आई है। सूत्रों की मानें तो इस गिरोह से जुड़े करीब 10 से अधिक लोग स्वॉट टीम की कस्टडी में हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर टीम इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। हालांकि टीम के अधिकारिक सूत्र शीघ्र ही बड़ा खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।