फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of assault and abusive behavior towards a woman; pregnant sister-in-law also assaulted.

Meerut News: महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, गर्भवती ननद से भी मारपीट

Sun, 06 Sep 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Accusation of assault and abusive behavior towards a woman; pregnant sister-in-law also assaulted.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। एक गांव में बच्चे के साथ मारपीट के विवाद को लेकर महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक आरोपी उसे जबरन अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी गर्भवती ननद के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति एसएसबी में सिपाही है और वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात है। आरोप है कि पांच सितंबर की शाम उसका बेटा दूध लेने जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, अगले दिन आरोपी ने अपने बेटे को भेजकर उसे और उसके परिवार को अपने घर बुलाया। उसने पति के ड्यूटी से लौटने के बाद आने की बात कही। आरोप है कि इस पर आरोपी उसके घर पहुंच गया और वहां गाली-गलौज व अभद्रता करने लगा। बाद में जब महिला मामले में बातचीत करने उसके घर गई तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसे खींचकर घर के अंदर ले जाया गया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर महिला की ननद बीच-बचाव के लिए पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। महिला ने बताया कि उसकी ननद गर्भवती है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed