{"_id":"6a9d8af5f05f4dc0c806289b","slug":"no-clue-found-regarding-the-miscreants-who-committed-a-robbery-at-the-former-ministers-factory-meerut-news-c-72-1-mct1011-158932-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व मंत्री की फैक्टरी में लूट करने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व मंत्री की फैक्टरी में लूट करने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
- तमंचे के बल पर गनमैन व गार्ड को बदमाशों ने बना लिया था बंधक
- बदमाशों ने लाखों रुपये कीमत का लूट लिया था सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की बंद पड़ी फैक्टरी अल फहम मीटेक्स में लूटपाट करने वाले बदमाशों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। पुलिस लूट की घटना को पूरे दिन छिपाती रही। शाम को पुलिस ने फैक्टरी सुपरवाइजर से तहरीर लेकर चोरी में प्राथमिक दर्ज कर दी। एसओजी व सर्विलांस समेत 5 टीम बदमाशों की तलाश कर रही है।
हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर गांव निवासी मुमताज ने शनिवार को थाने पर प्राथमिक की दर्ज कराते हुए बताया था कि वह पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की अल फहीम मिटेक्स फैक्टरी में सुपरवाइजर है। फैक्टरी 2019 से बंद पड़ी हुई है। फैक्टरी में लाइट भी नहीं है। शुक्रवार देर रात फैक्टरी की दीवार कूद कर बदमाश अंदर घुस गए थे। अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने वहां मौजूद गनमैन मुख्तार और गार्ड सलमान व दौलत राम को तमंचे के बल पर कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके बाद तीनों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने फैक्टरी में लूटपाट शुरू कर दी थी।
करीब छह घंटे तक बदमाश फैक्टरी के अंदर ही मौजूद रहे थे। इस दौरान उन्होंने फैक्टरी के अलग-अलग हिस्सों में रखा सामान खंगाला। बदमाश 32 एल्युमिनियम प्लेट समेत लाखों रुपये कीमत का सामान लूटकर ले गए। गनमैन की बंदूक से बदमाश 12 कारतूस भी लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि बदमाशों की पकड़ के लिए पांच टीम काम कर रही हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- बदमाशों के जाने के बाद दी सूचना
सुपरवाइजर मुमताज ने बताया कि लूट करने के बाद बदमाश मौके से चले गए थे। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने बंधक मुक्त होने के बाद घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की थी। पुलिस ने फैक्टरी और आसपास के इलाके में छानबीन की। इसके साथ ही बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी।