{"_id":"6a9d8a1304f70793480d8d9c","slug":"four-people-including-three-juvenile-offenders-apprehended-for-attempted-robbery-of-a-collection-agent-meerut-news-c-43-1-smrt1044-101000-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास में तीन बाल अपचारी समेत चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास में तीन बाल अपचारी समेत चार पकड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। आठ दिन पहले माइक्रो फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से शोल्दा के पास लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के अलावा हसनपुर कला क्षेत्र केतीन बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि 31 अगस्त को नंगली किठौर के कलेक्शन कर लौट रहे माइक्रो फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के एजेंट लुहारी, हापुड़ निवासी जितेंद्र से शोल्दा और माछरा के बीच में बाइक सवार कुछ बदमाशों ने लूट का प्रयास किया गया था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मेरठ गढ़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया।
रविवार को पुलिस ने हसनपुर कला निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बताई जा रही दो बाइक भी कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद तीन अन्य बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है। जो इस घटना में शामिल थे। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। सीओ ने बताया कि घटना में वारदात में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
-- -- -- -