फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक चोर गैंग का खुलासा, किशोर समेत चार दबोचे

बाइक चोर गैंग का खुलासा, किशोर समेत चार दबोचे

Sat, 29 Dec 2018 06:07 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गैंग का खुलासा, किशोर समेत चार दबोचे
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस को शनिवार की तड़के बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक 17 वर्ष का किशोर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्य किशोर से बाइक चोरी करवाते थे। बाद में उसे कबाड़ की दुकान पर बिक्री कर देते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार की तड़के प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली अशोक कुमार पांडेय, एलआरपी चौकी इंचार्ज जेपी यादव, महेवागंज चौकी इंचार्ज अवधेश यादव, सिपाही विजय शर्मा, अमित शर्मा ने महेवागंज तिराहे पर घेराबंदी की। इस दौरान आई एक बाइक को रोक लिया। बाइक थाना फूलबेहड़ के गांव जहॉनपुर निवासी गनेश उर्फ मिश्रा चला रहा था, जबकि पीछे एक 17 वर्षीय किशोर भी सवार था। बाइक चालक से पुलिस ने जब कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि बरामद बाइक चोरी की है। वह लोग बाइक को बेचने जा रहे थे। आरोपियों ने दो बाइक सुंदरवल में बिक्री करने और तीन बाइक इंदिरा मनोरंजन पार्क में छुपाकर खड़ी करने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने पांचों बाइक बरामद कर गनेश उर्फ लाल बहादुर, सुंदरवल निवासी कबाड़ी शरीफ अली, मोहर्रम शाह को गिरफ्तार कर किशोर को अपने संरक्षण में ले लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीन आरोपियों को जिला कारागार, जबकि किशोर को बाल सुधार गृह हरदोई भेजा है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद बतौर इनाम दिया गया है।
विज्ञापन


किशोर को मिलता था एक हजार रुपये प्रति बाइक
पुलिस के संरक्षण में मौजूद किशोर ने बताया कि वह शहर से बाइक चोरी कर आरोपी गनेश को देता था। बाद में इन बाइक को पांच से आठ हजार रुपये में कबाड़ की दुकान पर बिक्री की जाती थी। इसके बदले उसे महज एक हजार रुपये प्रति बाइक मिलता था। किशोर का कहना है कि वह काफी गरीब है। पिता मजदूरी करते हैं। मजदूरी से घर नहीं चल पाता है। वह अपने खर्चों की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed