फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पलिया के व्यापारी से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट

पलिया के व्यापारी से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट

Tue, 26 Jun 2018 08:04 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
पलिया के व्यापारी से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट

विज्ञापन
पलिया के व्यापारी से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट
तकादा वसूलने तिकुनियां बाइक से जा रहा था व्यापारी
थाना सिंगाही क्षेत्र में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनिया। तिकुनियां मंडी पैसे की वसूली करने जा रहे पलिया कस्बा के कपड़ा व्यापारी को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बेलरायां-तिकुनियां मार्ग पर स्थित रपटा पुल पर रोक लिया और तमंचों के बल पर 50 हजार रुपये से भरा बैग लूट ले गए। दिन दहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची तिकुनियां और सिंगाही की पुलिस ने बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
पलिया कस्बा निवासी अमन गुप्ता का कपड़े का व्यापार है। मंगलवार को निघासन और सिंगाही में वसूली करने के बाद वह बाइक से तिकुनियां वसूली करने जा रहे थे। व्यापारी अमन गुप्ता ने बताया कि उनके पास बैग में 50 हजार रुपये की नकदी थी। थाना सिंगाही क्षेत्र में निबौरिया चौराहा और रपटा पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए और बाइक ओवर टेक कर तमंचे के बल पर रोक ली। वह कुछ समझ पाते इससे पहले बाइक से उतरे दो बदमाशों में से एक ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी, जबकि दूसरे बदमाश ने थैला और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश थैला लेकर वापस मुड़कर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया और नजदीकी भट्ठे पर जाकर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या मेें व्यापारी मौके पर पहुंच गए। तिकुनियां इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और सिंगाही प्रभारी एसओ वीपी सिंह भी आ गए। पुलिस ने व्यापारी से घटना के बावत जानकारी ली। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


वर्जन...............
व्यापारी ने 40 हजार रुपये और मोबाइल लूटे जाने की बात बताई है। इलाके की घेराबंदी कराकर कांबिंग कराई गई, लेकिन कोई पता नहीं चला है। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीपी सिंह, प्रभारी एसओ सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed