फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोरी से सरेराह युवक ने की छेड़छाड़

किशोरी से सरेराह युवक ने की छेड़छाड़

Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से सरेराह युवक ने की छेड़छाड़
राह चलते किशोरी से की छेड़छाड़
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। घर से सामान लेने सीतापुर रोड पर आई एक किशोरी को गांव के ही एक युवक ने सरेराह दबोच लिया और उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर से सटे एक गांव की किशोरी अपने पिता और परिवार के अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह अक्सर घर पर अकेली ही रहती है। गांव का ही दुन्नी कई बार घर में घुसकर छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध करने पर जान से मार देने और उठा ले जाने की धमकी देता है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह सीतापुर रोड स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। वापस आते समय आरोपी ने उसे गली में दबोच लिया और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसे मारापीटा। आरोप है कि वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। सदर कोतवाल अशोक पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दुन्नी के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

00
पिता-पुत्र पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
लखीमपुर खीरी। शहर की एक महिला ने अपने देवर राजेश और उसके बेटे प्रशांत पर मकान पर कब्जा करने, मोहल्ले से निकालने की धमकी देने और 23 वर्षीय उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed