फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शादी का झांसा देकर छात्रा का ढाई साल तक किया शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर छात्रा का ढाई साल तक किया शारीरिक शोषण

Sun, 07 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर छात्रा का ढाई साल तक किया शारीरिक शोषण
rape victim - फोटो : रेप
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ में पढ़ाई करते समय एक युवक ने कोतवाली गौरीफंटा क्षेत्र की 19 वर्षीय छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और ढाई साल तक संबंध बनाता रहा। इस दौरान इसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। छात्रा ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। अब वह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसपी से लेकर कोतवाली तक के चक्कर काट कर हारी छात्रा ने अब मामले की शिकायत डीजीपी से की है।
विज्ञापन

गौरीफंटा के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में गोला स्थित डिग्री कॉलेज में प्रवेश लिया था और नगर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन बाद उसके पड़ोसी गांव का एक युवक उसे मिला और गोला के खराब माहौल की दुहाई देते हुए उसके साथ नजदीकियां बढ़ा लीं। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने इन ढाई सालों में कई बार उससे संबंध बनाए। इस दौरान उनसे अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। छात्रा के मुताबिक अब जब वो युवक से शादी करने की बात कह रही है तो वह वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है। यह बात उसके घरवालों के अलावा युवक के पिता को भी पता है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी के पिता ने 10 लाख रुपये देकर मुंह बंद रखने की हिदायत दी। इस पर उसने 19 सितंबर 17 को गौरीफंटा पुलिस को तहरीर दी, लेकिन आरोपी पक्ष के रसूखदार होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वो एसपी से भी मिली, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सितंबर में ही मुख्यमंत्री से मिली और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद 17 अक्तूबर को दरोगा ने उसे कोतवाली बुलाया और मदद करने का आश्वासन देकर उससे कोई कार्रवाई न करने की बात कागज पर लिखवा ली। तब से वह एसपी से लेकर कोतवाली के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी पुलिस नहीं सुन रही। पीड़िता ने डीजीपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर कोतवाल गोला संजय कुमार त्यागी ने ऐसे किसी प्रार्थना पत्र अथवा शिकायत से इनकार किया है। उनका कहना है कि पीड़िता तहरीर देगी तो वह मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed