फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फौजियों ने यूपी 100 के सिपाहियों से की हाथापाई, चार दबोचे

फौजियों ने यूपी 100 के सिपाहियों से की हाथापाई, चार दबोचे

Sat, 28 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
फौजियों ने यूपी 100 के सिपाहियों से की हाथापाई, चार दबोचे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
शहर के सौजन्या चौराहा पर शहर निवासी आर्मी के तीन जवान समेत एक युवक ने शुक्रवार की शाम जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद यूपी 100 के कर्मचारियों ने जब उन्हें शांत करने की कोशिश की तो फौजियों ने उनसे हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंची राजापुर चौकी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई। पुलिस ने यूपी 100 के हेड कांस्टेबिल की ओर से चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे सौजन्या चौराहे पर ओवरटेक करने को लेकर आर्मी के जवानों का दूसरी बाइक सवार कुछ लोगों से विवाद हो रहा था। सूचना पर पीआरवी 2857 मौके पर पहुंच गई। पीआरवी कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। एक पक्ष तो शांत हो गया, लेकिन फौजी पुलिस के साथ गालीगलौज कर मौके से चले गए। एक घंटे बाद बाइकों से छह-सात लोग आए और सौजन्या चौराहा पर ही पीआरवी को घेर लिया। सिपाहियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान सिपाहियों के साथ हाथापाई भी की। सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ला, राजापुर चौकी इंचार्ज सुमित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सदर कोतवाली के गांव सिकटिहा निवासी अमरजीत शर्मा, मोहल्ला हिदायतनगर निवासी शशीकांत शुक्ला, बहादुर नगर निवासी दीपक सिंह, थाना व कस्बा भीरा निवासी शिवम को एक बाइक के साथ दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। पकड़े गए तीन आरोपी आर्मी के सिपाही है। तीनों हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे। चारों आरोपी नशे की हालत में थे, जिनका पुलिस ने जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीआरवी के हेड कांस्टेबिल सुरेश कुमार की ओर से चारों आरोपियों को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed