{"_id":"59e4bd7c4f1c1b65548b7cb3","slug":"161508162940-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर पकड़ी 70 लाख की स्मैक, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर पकड़ी 70 लाख की स्मैक, दो गिरफ्तार
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/निघासन/तिकुनियां।
एसएसबी बरसोला और तिकुनियां पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राहक बनकर 70 ग्राम चरस बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए करीब तीन माह से ऑपरेशन चला रही थी। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार को चालान कर दिया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 70 लाख रुपये आंकी गई है।
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तिकुनियां कोतवाल अजय कुमार सिंह, बरसोला एसएसबी चौकी प्रभारी श्रीनरायण के साथ दरोगा अनिल कुमार राजपूत, जितेंद्र वर्मा ने तिकुनियां रेलवे क्रासिंग के पास रविवार शाम करीब साढे़ चार बजे बाइक से आ रहे दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में रोक लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम इमरान निवासी मोहल्ला राहन टोला शहर व जिला बहराइच और दूसरे ने अपना नाम जावेद निवासी अलीगंज जनपद बहराइच बताया।
पुलिस टीम ने जामा तलाशी के दौरान इमरान के पास से 50 ग्राम, जावेद के पास से 20 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल, एक इलेक्ट्रिक तौल यंत्र और एक बाइक बरामद की है। सीओ ने बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 70 लाख रुपये बताई है। सीओ ने बताया कि तिकुनियां कोतवाली का एक सिपाही को खरीददार बनाकर नानपारा भेजा गया था। वह लोग सैंपल दिखाने के लिए तिकुनियां बाइक से मंझरा रेलवे स्टेशन से होते हुए तिकुनियां आ रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को दबोच लिया। सीओ ने बताया कि यह लोग लंबे समय से इस धंधे से जुड़े थे। पुलिस इनकी तीन माह से तलाश कर रही थी। यह स्मैक नेपाल समेत देश के कई स्थानों पर बिक्री की जाती है।