फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फर्जी टेंडर के जरिए खर्च किए 21 लाख

फर्जी टेंडर के जरिए खर्च किए 21 लाख

Fri, 22 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
फर्जी टेंडर के जरिए खर्च किए 21 लाख
money
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत लखीमपुर द्वारा वर्ष 2017.18 में फर्जी टेंडर के जरिए पांच कार्यों पर 21,94,800 रुपये खर्च किए जाने का मामला सीडीओ अमित सिंह बंसल ने पकड़ा है। निविदा पत्र में एक ही हैंडराइटिंग पाई गई है और गाइड लाइन के मुताबिक निविदा पत्र नहीं भरे गए, बल्कि सरसरी तौर पर अभिलेख तैयार किए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने अधिशाषी अभियंता की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम बनाते हुए स्थलीय जांच के आदेश दिए हैं।

क्षेत्र पंचायत ने चतुर्थ राज्य वित्त योजना से ग्राम पंचायत कालाआम में पुलिया निर्माण, ओदरहना गांव में पुलिया पर खड़ंजा कार्य, मुड़ा बुजुर्ग में गोला लिंक मार्ग पर खड़ंजा मरम्मत आदि कार्य कराए थे। इन कार्यों पर 21,94,800 रुपये खर्च किए गए। एक सूचना पर सीडीओ ने कराए गए कार्यों की जांच शुरू की, तो प्रथम दृष्ट्या टेंडर प्रक्रिया ही फर्जी निकली। लिहाजा सीडीओ ने अधिशाषी अभियंता जेएस परमार, डीएस्टीओ एसपी वर्मा और आरसी गुप्ता की टीम बनाकर कार्यों का स्थलीय जांच के आदेश दिए हैं। टीम से चार दिनों में आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed