{"_id":"5cfaa700bdec2207167ef0e8","slug":"155993061817-lakhimpur-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके चली गई तो फंदे से लटकर जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी मायके चली गई तो फंदे से लटकर जान दे दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव में पत्नी के मायके जाने के बाद एक युवक ने संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। तीसरे दिन दिल्ली से मजदूरी कर घर लौटे माता-पिता ने उसका शव फंदे से लटकता देखा।
गांव सहुआपुर निवासी दिल्ली आरख का बेटा सुमित कुमार (26) दो वर्ष पूर्व एक गांव से दूसरे जाति की युवती को भगा लाया था। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने युवती का जब मजिस्ट्रेटी बयान कराया तो उसने सुमित को अपना पति बताकर माता पिता के घर जाने से मना कर दिया था। बाद में दोनों बतौर पति-पत्नी अपने घर सहुआपुर में रहना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद युवती के मायके वाले भी आने-जाने लगे। गांव वालों के अनुसार मजदूरी पेशा होने के कारण दिल्ली आरख और उसकी पत्नी शांती देवी बाहर काम करने गए थे। घर पर सुमित और उसकी पत्नी थी। रविवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इस पर पत्नी बबली सुमित के ताऊ देवीदीन संग मायके चली गई। गुरुवार की शाम जब घर से दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दिल्ली आरख को दी। दिल्ली आरख शुक्रवार की सुबह जब घर पहुंचे तो देखा कि सुमित का शव पत्नी के दुपट्टे से लटक रहा था। प्रभारी निरीक्षक सियाराम का कहना है कि युवक ने पत्नी के गम में फंदे से लटकर कर जान दे दी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।