फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चोर समझकर युवक को पीट पीटकर मार डाला

चोर समझकर युवक को पीट पीटकर मार डाला

Mon, 03 Jun 2019 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
चोर समझकर युवक को पीट पीटकर मार डाला
निघासन (लखीमपुर खीरी)। थाना निघासन क्षेत्र में शनिवार रात गांव पसियनपुरवा निवासी कुछ लोगों ने चोर समझकर गांव बिछुली निवासी 22 वर्षीय युवक को पीट-पीटकर मार डाला। राज छुपाने के लिए शव गांव के बाहर सरयू नदी में फेंक दिया। रविवार की सुबह उसका शव नेवाजपुरवा के पास नदी में देखा गया। देखते ही देखते भीड़ लग गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए तीनों को पकड़ लिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिछुली निवासी कालिका ने बताया कि उनका पुत्र रामप्रवेश मनोरोगी था। जब उसे दौरा पड़ता तो बड़बड़ता हुआ भागने लगता था। शनिवार की रात वह बिस्तर से गायब था। इस पर काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं नहीं मिला तो थक हार कर लौट आए। सुबह नदी में उतराता हुआ शव मिला। बकौल कालिका, उन्हें पता लगा कि दौरा पड़ने के कारण पुत्र राम प्रवेश बड़बड़ाता हुआ करीब एक किलोमीटर दूर पसियनपुरवा पहुंच गया था, जहां गांव के राजेश, रविंद्र और कमलेश ने उसे चोर समझकर ललकारा तो रामप्रवेश ने राजेश पर हाथ में पकड़े गन्ने से हमला कर दिया। इस पर तीनों ने मिलकर रामप्रवेश को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई और उसका शव सरयू नदी में फेंक दिया। रविवार की सुबह इसी थाना क्षेत्र के गांव नेवाज पुरवा (गजियापुर) के पास कुछ लोगों ने एक शव नदी में उतराता देखा। शव की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे, चौकी इंचार्ज पढुआ हनुमंत लाल तिवारी, ढखेरवा चौकी इंचार्ज जेपी यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव जब बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त गांव बिछुली निवासी राम प्रवेश लोधी के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर रामप्रवेश के पिता कालिका प्रसाद परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव पसियनपुरवा निवासी राजेश, कमलेश और रविंद्र के खिलाफ हत्या और हत्या कर शव छुपाने का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक को कभी-कभी दौड़े पड़ते थे। वह डंडा आदि लेकर उसे पीटते हुए बड़बड़ाता भागने लगता था। चोर समझकर कुछ लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या और शव छुपाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके वर्मा, सीओ-निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed