फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी समेत दो लाख के जेवर उड़ाए

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी समेत दो लाख के जेवर उड़ाए

Sat, 25 May 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी समेत दो लाख के जेवर उड़ाए
खमरिया। खमरिया कस्बे में गुरुवार को चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे और 60 हजार नकदी समेत दो लाख के जेवर उड़ा ले गए। पीड़िता ने पुलिस को इसकी तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव दिलावलपुर निवासी कृष्ण मुरारी पाल खमरिया के कोनिया चौराहे पर रहते हैं। मकान में ही उसकी दवा की दुकान है। कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनकी भांजी की शादी थी। बृहस्पतिवार को परिवार सहित शादी में शामिल होने सीतापुर जिले के गांव सियापुर गए थे। चोर पीछे की दीवार फांद कर घर में घुसे। ताला तोड़कर कमरों में पहुंचे अलमारी के लॉकर तोड़ दिए। लॉकर में रखे जेवर और दुकान के काउंटर में रखे 60 हजार की नकदी उड़ा ले गए। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर पहुंचने पर उनको घटना की जानकारी हुई। उन्होंने खमरिया चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed