{"_id":"5ccb2651bdec22075060744c","slug":"151556817489-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट फाड़े तो गुस्से में घोंट दिया दिलीप का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोट फाड़े तो गुस्से में घोंट दिया दिलीप का गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला बाबूराम सराफनगर कॉलोनी निवासी दिलीप दुबे हत्याकांड के नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब खरीदने और खाने-पीने के लिए पैसों को लेकर आपस में विवाद हुआ था, जिसमें दिलीप दुबे ने रमेश शुक्ल के सौ-सौ के तीन नोट फाड़ दिए थे।
मोहल्ला बाबूराम सराफनगर निवासी दिलीप दुबे की मंगलवार की शाम गमछा से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृत के भाई प्रदीप दुबे की तहरीर पर भरतपुरी निवासी रमेश शुक्ला और मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। उसने पुलिस को बताया था कि दिलीप नशे का आदी था। आरोपियों ने भाई के साथ शराब पी। बाद में उसकी गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गढ़ी रोड स्थित पावर हाउस कैंपस में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी विजय आनंद ने भी शहर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक और उसके दोनों आरोपी साथी नशेड़ी हैं। अक्सर रोज ही बैठकर शराब पीते थे। मंगलवार को शराब खरीदने और खाने-पीने के पैसों को लेकर दिलीप और रमेश शुक्ला का आपस में विवाद हो गया था। दिलीप दुबे ने 100-100 रुपये के तीन नोट फाड़ दिए थे। इससे गुस्साए रमेश ने अपने साथी के साथ मिलकर दिलीप के गले में पड़ा गमछा कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस शुक्रवार को दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।