{"_id":"59cd29024f1c1bb0538b4c97","slug":"151506617602-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छप्पर में लगी आग से किशोरी की मौत
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिहरापुर में गुरुवार की शाम अगरबत्ती से छप्पर में आग लग गई, जिससे घर में सो रही 16 वर्षीय किशोरी झुलस गई। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंच पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
गांव के प्रेमपाल की 16 वर्षीया पुत्री सुजाता गुरुवार शाम करीब छह बजे अष्टमी की पूजा आरती करने के बाद अगरबत्ती लगाकर चारपाई पर सो गई। घर के सदस्य गांव में हो रही कथा सुनने चले गए। प्रेमपाल ने बताया कि अगरबत्ती से उसके छप्पर में आग लग गई, जिससे जलता हुआ छप्पर भरभरा कर सुजाता की चारपाई पर गिर पड़ा। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। पुत्री की चीख पुकार पर जब तक पड़ोस के लोग उसे बचाने आते। इससे पहले ही वह गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पिता प्रेमपाल मौके पर पहुंचे और किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी कोतवाल डीके सिंह, नायब तहसीलदार ओपी मिश्र और हल्का लेखपाल गांव पहुंचे। मृतका के पिता प्रेमपाल ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी वापस लौट गए।