{"_id":"595247304f1c1b6f208b4569","slug":"151498564400-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने 35 हजार की नकदी सहित दो लाख का उड़ाया माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने 35 हजार की नकदी सहित दो लाख का उड़ाया माल
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/निघासन। क्षेत्र के गंगाबेहड़ में बाउंड्री वॉल फांदकर घर में घुसे चोर 35 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। सूचना के बाद भी पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव लोखंदरपुर के मजरा गंगाबेहड़ निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात अधिक गर्मी के कारण पूरा परिवार छत पर सो रहा था। कमरों में कुंडी लगी थी। रात करीब दो बजे बाउंड्री वॉल फांदकर चोर घर में घुस आए और 35 हजार की नकदी, सोने की झुमकी, मटर माला, चांदी की करधनी, पायल, कपड़ा समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। प्रभारी एसओ एसपी यादव ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ढखेरवा चौकी क्षेत्र में पखवाड़ा भर पहले हुई राहगीरों से लूट, कस्बे में चोरी का खुलासा भी करने में पुलिस नाकाम रही है।