{"_id":"5c9a6ea0bdec22144a272c94","slug":"141553624736-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए लकड़कट्टे को वन विभाग ने मामूली जुर्माना लेकर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए लकड़कट्टे को वन विभाग ने मामूली जुर्माना लेकर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज में सागौन प्लांटेशन एरिया में धड़ल्ले से पेड़ों का कटान हो रहा है। इस कटान में वन कर्मियों की मिली भगत भी सामने आई है। मामले का खुलासा होने पर वन विभाग ने पकड़े गए लकड़कट्टे के खिलाफ केस काटकर उसे छोड़ दिया।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज अंतर्गत पश्चिम बीट में सागौन के पेड़ की अवैध कटान की सूचना रविवार शाम राहगीरों ने गोला रेंज कार्यालय को दी। राहगीरों ने यह भी बताया कि बांकेगंज-कुकरा रोड से दो लोग कलंजरपुर वन ब्लॉक से लकड़ी काट कर ले जा रहे हैं। इस सूचना पर वन कर्मियों ने एक लकड़कट्टे को धर दबोचा। उसके पास से दो बोटा सागौन की लकड़ी भी बरामद हुई। पकड़े गए कुकरा निवासी आरोपी अमित ने अपने दूसरे साथी चंदर का नाम भी बताया। वन विभाग ने मामले में लीपापोती करते हुए केस काटकर मामूली जुर्माना की रसीद काट दी।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक लकड़ी कटान का मामला पकड़े जाने पर बिना डीएफओ की अनुमति के जुर्माना नहीं वसूला जा सकता। बावजूद इसके वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ केस काटने के बाद जुर्माना वसूल कर पकड़े गए लकड़कट्टे को छोड़ दिया। इस बाबत साउथ खीरी डीएफओ समीर वर्मा ने किसी लकड़कट्टे के पकड़े जाने की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि गोला रेंजर ने रसीद काटने से पहले उनसे कोई अनुमति नहीं ली है। रेंजर गोला ने भी इस बात को स्वीकार किया और कहा पकड़ा गया आरोपी नशेड़ी था। विभागीय मामला है, डीएफओ से अनुमतति आगे-पीछे ले ली जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि बांकेगंज-कुकरा रोड पर स्थित कलंजरपुर वन ब्लॉक में वर्षों पहले सागौन का प्लांटेशन कराया गया था। अब यहां सागौन के बड़े और कीमती पेड़ तैयार हो गए हैं। इस वन ब्लॉक में वन कर्मियों की सांठ-गांठ से लकड़कट्टे पेड़ों को काटकर प्लांटेशन को नष्ट कर रहे हैं। इस वन ब्लॉक में कटे सागौन पेड़ों की 30 से अधिक मुड्डियां इस बात की गवाह हैं। यहीं नही सैकड़ों मुड्डियों को खोदकर जमीन समतल कर दी गई है। इस बाबत डीएफओ समीर वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्लांटेशन क्षेत्र में मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।