फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला ग्राम प्रधान को फोन पर मिली धमकी

महिला ग्राम प्रधान को फोन पर मिली धमकी

Fri, 14 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधान को फोन पर मिली धमकी
महिला ग्राम प्रधान को फोन पर मिली धमकी
विज्ञापन


महेवागंज। एक महिला ग्राम प्रधान को मोबाइल पर कुछ लोगों ने गाली गलौच कर धमकी दी है। फोन करने वाले ने पुलिस चौकी तक घसीटकर ले जाने की भी बात कही है। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की है।

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि वह शहर में रहकर बीए की पढ़ाई करती हैं। मंगलवार को शहर निवासी किसी युवक ने उन्हें फोन किया। फोन रिसीव होते ही कॉलर ने अपशब्द कहते हुए गाली गलौच करनी शुरू कर दी। उन्होंने जब उससे वजह और नाम पता पूछा तो तो उसने एक नहीं सुनी। आरोप है कि कॉलर ने उसे पुलिस चौकी तक घसीटते हुए ले जाने की बात कही। डरी सहमी महिला उसी शाम महेवागंज चौकी पहुंची। दरोगा को आप बीती सुनाई। दरोगा ने मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताकर उसे कोतवाली में तहरीर देने को कहा। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को उसने तहरीर दी। बावजूद पुलिस ने अब तक कोई जांच पड़ताल नहीं की है।
विज्ञापन



तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ऋषिदेव सिंह, इंस्पेक्टर अपराध सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed