Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Obtained a fake passport four times by changing date of birth and name

Ghazipur News: जन्मतिथि और नाम बदलकर चार बार बनवाया फर्जी पासपोर्ट

Thu, 12 Nov 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Obtained a fake passport four times by changing date of birth and name
मुहम्मदाबाद गोहना। ढोलना गांव निवासी राजेश प्रजापति पर फर्जी तरीके से चार पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। उसने अपनी जन्मतिथि और व्यक्तिगत विवरण में कई बार हेरफेर किया। साथ ही, अपने पहले पासपोर्ट की जानकारी को भी छिपाया। उपनिरीक्षक राहुल राय की तहरीर पर मंगलवार शाम उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, राजेश ने अपना पहला पासपोर्ट 25 अप्रैल 2007 को कोलकाता से जारी कराया था। यह पासपोर्ट निरस्त व रिटर्न हो गया था। इसके बाद उसने वर्ष 2009 में पुनः जारी करने की श्रेणी के तहत आवेदन किया। इस आवेदन पर उसे नया पासपोर्ट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इसकी वैधता 23 नवंबर 2009 से 22 नवंबर 2019 तक थी। इस पासपोर्ट में राजेश का नाम, जन्मतिथि 15 अगस्त 1978, पिता मुनेश्वर, माता फुलमती और पत्नी ऊषा देवी दर्ज थे। उसका पता 48ए, पार्क स्ट्रीट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों में हेरफेर कर बनवाए पासपोर्ट : जांच में यह भी खुलासा हुआ कि राजेश ने अपने पहले पासपोर्ट की जानकारी पूरी तरह छिपाते हुए वर्ष 2017 में दूसरा पासपोर्ट बनवाया। इस दूसरे पासपोर्ट में उसने अपनी जन्मतिथि बदलकर 28 मई 1969 कर ली। अपना पता ढोलना दर्ज कराया। वर्ष 2018 में उसने पुराने पासपोर्ट (2009 में जारी) की व्यक्तिगत जानकारी में परिवर्तन कराने के नाम पर आवेदन किया। उसे पुनः जारी करने की श्रेणी में एक अन्य पासपोर्ट जारी किया गया, जिसमें जन्मतिथि पुनः 15 अगस्त 1978 दर्शाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed