Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bhai Dooj: Sisters shed tears upon meeting their brothers in jail; they performed the *tilak* ceremony and prayed for their long lives.

भाईदूज : जेल में भाइयों से मिलकर छलके बहनों के आंसू, टीका करके लंबी उम्र की कामना की

Thu, 12 Nov 2026 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj: Sisters shed tears upon meeting their brothers in jail; they performed the *tilak* ceremony and prayed for their long lives.
मिलाई करके बाहर आते समय रोते हुए निकलती महिला। स्रोत-संवाद
ललितपुर। जनपद में भाई दूज के पर्व पर सैकड़ों बहनों का प्यार दिखा। बुधवार को जिला कारागार में बड़ी संख्या में बहनें अपने भाई से मिलने व टीका करने पहुंचीं। भाइयों को देखते ही वह भावुक हो गई और आंसू छलक आए। वहीं भाइयों की आंखें भी गीली हो गईं। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक किया और लंबी उम्र की कामना की। भाईदूज पर जेल में 199 महिलाओं व 84 बच्चों ने मुलाकात की।
विज्ञापन

जिला कारागार में 257 बंदियों को रखने की क्षमता है। इसमें 217 पुरुष व 40 महिला बंदियों का रखा जा सकता है। वर्तमान में जेल के अंदर 408 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 389 पुरुष व 19 महिला बंदी शामिल है। इनमें 333 विचाराधीन व 56 दोष सिद्ध हैं। बुधवार को दीपावली भाईदूज पर्व पर जिला कारागार में बड़ी संख्या में बहनें सुबह से ही अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। बंदियों के परिजनों की भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी। सुबह 9 बजे से ही जेल के बाहर महिलाओं की कतारें लगने लगीं। बहनें अपने साथ भाइयों के लिए मिठाई, तिलक की थाली और रोली लेकर आई थीं। मुलाकात की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात के लिए नंबर के हिसाब से पर्चियां दी जा रही थीं। पर्ची लेने के बाद ही बहनों की तलाशी लेने के बाद जेल के अंदर प्रवेश करने दिया गया। जेल के अंदर मिठाई व फल ले जाने की अनुमति दी गई थी। जेल के अंदर जब बहनें अपने भाइयों से मिलीं तो उनके आंसू झलक आए। वहीं, बहनों को देखकर भाई भी भावुक हो गए। 199 महिलाओं व 84 बच्चों ने बंदियों से मुलाकात की। मिलाई का समय समाप्त होने के बाद बहनें जेल से बाहर आईं। इनमें कुछ बहनें तो ऐसी थीं जोकि भाई से मिलकर आने के बाद जेल परिसर में दहाड़ मार, मारकर रोने लगीं।
विज्ञापन

----------
जेल प्रशासन ने भी की थी मिठाई और रोली की व्यवस्था
भाईदूज पर जेल प्रशासन ने ऐसी बहनों के लिए मिठाई व रोली की व्यवस्था की थी जोकि अपने साथ यह सामान नहीं ला पाई थी। जेल प्रशासन ने इन बहनों को मिठाई व रोली दी। जिसके बाद उन्होंने अपने भाइयों को टीका किया और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा और बैठने के किए थे इंतजाम
भाईदूज पर जेल में निरुद्ध बंदियों को टीका करने के लिए आने वाली महिलाओं की भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। जेल के बाहर जहां जेल पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वहीं जेल गेट पर प्रवेश कराने के लिए जेल पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं, जोकि महिलाओं की तलाशी ले रही थीं।
----------
भाईदूज पर मिलाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। मिलाई के दौरान जेल पुलिस सतर्क रही। जेल मैन्यू के अनुसार मिलाई की यह व्यवस्था की गई थी।
प्रशांत उपाध्याय, प्रभारी जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed