Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will not be able to participate in NHAIs tender process for one month

Gurugram News: एक माह तक एनएचएआई की निविदा प्रक्रिया में नहीं ले सकेगी हिस्सा

Thu, 12 Nov 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Will not be able to participate in NHAIs tender process for one month
- टोल पर मारपीट मामले में रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज पर 15 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

- कंपनी के मालिकों और निदेशकों पर भी एक साल के प्रतिबंध का प्रस्ताव, मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर कार सवार परिवार के साथ मारपीट के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल संचालन करने वाली कंपनी रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने कंपनी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ एक माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस अवधि में कंपनी एनएचएआई की किसी भी चालू या आगामी निविदा प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगी। एनएचएआई ने कंपनी के मालिकों और निदेशकों पर भी एक साल तक निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कंपनी का पक्ष मिलने के बाद प्राधिकरण आगे की कार्रवाई करेगा।
बता दें कि पांच नवंबर को द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच-248बीबी) स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली को लेकर कर्मचारियों ने कार सवार परिवार के साथ मारपीट की थी। एनएचएआई ने इस घटना को अनुबंध की शर्तों का गंभीर उल्लंघन माना है। प्राधिकरण के अनुसार, टोल संचालन एजेंसी अपने कर्मचारियों के व्यवहार और अनुशासन को नियंत्रित करने में विफल रही। इससे एनएचएआई की छवि भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स को 14 नवंबर तक टोल प्लाजा का संचालन नई एजेंसी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
परियोजना निदेशक भवनेश कुमार ने बताया कि टोल कर्मचारियों के अनुशासन और कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी संचालन एजेंसी की होती है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article