{"_id":"6af4c223c7dfa9aaf305909c","slug":"villagers-adamant-on-halting-idol-immersion-in-protest-against-the-encroachment-of-a-pathway-siddharthnagar-news-c-7-gkp1046-1515541-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रास्ते पर कब्जे के विरोध में प्रतिमा विसर्जन रोकने पर अड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रास्ते पर कब्जे के विरोध में प्रतिमा विसर्जन रोकने पर अड़े ग्रामीण
विज्ञापन
पिपराइच। सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का विरोध अब मां लक्ष्मी की प्रतिमा के विसर्जन तक पहुंच गया है। मौलाखोर गांव में ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक रास्ते से कब्जा नहीं हटेगा, तब तक प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी विवाद का समाधान नहीं निकल सका। देर शाम तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
विवाद की शुरुआत दिवाली से दो दिन पहले हुई थी। देवकूल मंदिर पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल लगाया जा रहा था। इसी दौरान सार्वजनिक रास्ते पर पक्के निर्माण को लेकर विरोध शुरू हो गया। उस समय पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप कर प्रतिमा स्थापित कराई थी। साथ ही विसर्जन से पहले रास्ते से अतिक्रमण हटवाने का भरोसा दिया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। बुधवार को एसडीएम सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह ने लेखपाल दिलीप कुमार और जंगल धूसड़ चौकी प्रभारी शिखा जायसवाल के साथ मौके का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ धारा 67 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
छठ पर्व के बाद अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उधर, पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में एक महिला समेत चार लोगों का चालान किया है। चौकी प्रभारी ने आयोजकों से बातचीत कर बृहस्पतिवार को विसर्जन कराने की बात कही है। हालांकि, लक्ष्मी पूजा समिति के आयोजक अभिषेक, किशन सिंह, विकास यादव समेत अन्य लोगों ने रास्ता खाली होने तक विसर्जन नहीं करने का फैसला दोहराया है।ा