{"_id":"59e4be6b4f1c1baf678b6081","slug":"141508163179-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईवुड फैक्ट्री के यूरिया गोदाम पर छापा, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाईवुड फैक्ट्री के यूरिया गोदाम पर छापा, हड़कंप
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
राजस्व और कृषि अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कस्बे में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान एक गोदाम में भारी मात्रा में रासायनिक खाद मौजूद देख अधिकारियों ने इनवॉइस से स्टॉक का मिलान किया। साथ ही सैंपलिंग भी की।
सदर तहसीलदार नायब ऋचा तिवारी और जिला कृषि अधिकारी एसके वर्मा ने अपनी संयुक्त टीम के साथ सोमवार को महेवागंज स्थित जय मां लक्ष्मी प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा मारा। अधिकारियों ने पहले कारखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एक गोदाम में भारी मात्रा में रासायनिक खाद रखी देख टीम के होश उड़ गए। टीम ने खाद के अवैध भंडारण के शक में गोदाम का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री मालिक को पसीना छूटता नजर आया। वहीं छापे सूचना से कई लकड़ी और खाद कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
गोदाम में बरामद यूरिया का स्टॉक चेक किया गया है। साथ ही सैंपलिंग भी की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी।
- एसके वर्मा, जिला कृषि अधिकारी