{"_id":"59ae85fb4f1c1ba6078b462f","slug":"141504609787-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन अपराधियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिशें, हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन अपराधियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिशें, हाथ खाली
Updated Tue, 05 Sep 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलरायां खीरी (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के वनकर्मियों ने कोतवाली तिकुनियां और सिंगाही पुलिस के साथ ग्राम कुशाही और तकियापुरवा स्थित वन अधिनियमों समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के घर ताबड़तोड़ छापामारी की, लेकिन कोई भी आरोपी टीम के हाथ नहीं लग सका। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
दुधवा नेशनल पार्क रेंज बेलरायां के वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि पार्क रेंज में वन कटान के कई और जानलेवा हमले के मामलों में ग्राम कुशाही निवासी कमाल अहमद, अफरोज, सलीम, फिरोज, अजमत के अलावा ग्राम तकियापुरवा निवासी कई लकड़ी चोर फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की तड़के कोतवाली तिकुनियां और थाना सिंगाही पुलिस के साथ भोर करीब चार बजे छापेमारी की गई, लेकिन ताबड़तोड़ छापों के बाद भी कोई आरोपी टीम के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
000000000000000