फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट

छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट

Tue, 25 Jul 2017 07:02 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। शहर में छात्राएं मनचलों से कितनी सुरक्षित हैं। इसकी बानगी मंगलवार को शहर के एक इंटर कॉलेज के पास देखने को मिली। छुट्टी होने पर कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा पर फब्तियां कसने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। छात्राएं भी दहशत में आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों गुटों के युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

निघासन रोड स्थित शहर के एक इंटर कॉलेज में छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं घर जा रहे थे। स्कूल के बाहर खड़े कुछ मनचलों में से किसी ने एक छात्रा पर फब्तियां कस दीं। यह बात दूसरे युवक को नागवार गुजरी। इसको लेकर पहले तो दोनों में तकरार शुरू हुई। इसके बाद अन्य साथियों के जुटने पर दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी। दोनों गुटों को भिड़ता देख छात्राएं भयभीत हो गईं। इसी बीच मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस को आते देख दोनों गुटों के लोग मौके से भाग निकले। प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन युवक नहीं मिले हैं। मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


नहीं दिखता एंटी रोमियो दल
कॉलेज के आसपास के लोगों की माने तो स्कूल खुलने और छुट्टी होने पर अक्सर यहां मनचले खड़े होते हैं। कॉलेज आते-जाते समय छात्राओं पर भद्दे कमेंट्स करते हैं। लोग बताते हैं कि जब से स्कूल और कॉलेज खुले हैं। एंटी रोमियो दल नहीं दिखाई पड़ता है। इससे मनचलों में पुलिस का कोई भय नहीं हैं। शहर में एंटी रोमियो दल भी दिखावा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed