{"_id":"593e7c141126f425548b456b","slug":"141497267220-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी जीआरपी सिपाही को फांसी देने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी जीआरपी सिपाही को फांसी देने की मांग
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेप के आरोपी जीआरपी सिपाही को फांसी देने की मांग
लखीमपुर खीरी। बिजनौर जिले में मुस्लिम महिला के साथ ट्रेन में हुए बलात्कार के मामले को लेकर शहर के मुस्लिम एवं हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को लोगों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और आरोपी जीआरपी सिपाही को फांसी दिए जाने की मांग की।
सोमवार को मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोग मोहम्मद अकरम शाह के नेतृत्व में गोटैया बाग में इकट्ठा हुए। सभी ने संकटा देवी चौराहे से मेन रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और बिजनौर जिले में मुस्लिम महिला के साथ ट्रेन में जीआरपी सिपाही द्वारा किए गए बलात्कार की घटना की निंदा की। सभी ने आरोपी सिपाही को फांसी दिए जाने की मांग संबंधी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान राशिल अली, वारिस अली, इमरान शाह, मेराज अहमद, अल्तमश, गौरव गुप्ता, आकाश गुप्ता, आनंद अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
.............