फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two including minor dies as bike crashed into tree

पेड़ से टकराई बाईक चालक और मासूम बालक की मौत, दो महिलायें जख्मी

Fri, 06 Jul 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two including minor dies as bike crashed into tree
डेमो - फोटो : डेमो
 लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार असंतुलित बाइक शीशम के पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार, दो महिलाएं और मासूम बच्चा सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पसगवां ले जाने पर बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य तीनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर किया गया गया। बच्चे की मौत शाहजहांपुर अस्पताल में हो गई। बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद चालक का हेलमेट चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

हादसा पसगवां कोतवाली की उचौलिया चौकी क्षेत्र में कोटरा गांव के पास हाईवे फोरलेन कंस्ट्रक्शन कंपनी ऐरा के प्लांट के गेट के पास गुरुवार सुबह हुआ। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव कुकुरगोती निवासी 21 वर्षीय अर्जुन अपनी 18 वर्षीय विवाहित बहन पूजा, भाभी 25 वर्षीय रेखा और रेखा के छह वर्षीय पुत्र राज को लेकर रिश्तेदारी में शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव भिटारा जमुनियां पुरवा गया था। वहां से गुरुवार सुबह एक बाइक पर सवार होकर चारों लोग कुकुरगोती जा रहे थे। रास्ते में उचौलिया जंगबहादुरगंज के बीच कोटरा गांव के पास फोरलेन बनाने वाली एरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के गेट के पास सुबह करीब नौ बजे उनकी बाईक शीशम के पेङ से टकरा गई, जिससे बाइक चालक अर्जुन, बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठा राज और पीछे बैठीं दोनो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में अर्जुन का हेलमेट चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना यूपी 100 को दी गई। करीब दस मिनट बाद मौके पर पहुंची यूपी 100 सभी घायलों को पसगवां सीएचसी ले गई। वहां अर्जुन को म़ृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राज और उसकी मां को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान राज की भी मौत हो गई। राज की मां रेखा को बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह हाईवे पर बाइक पेङ से टकराने से हुआ हादसा जल्दबाजी के चक्कर में हुआ। घर जाने के जल्दी में एक ही बाइक पर चार लोग सवार हो गए, जिनमें चालक, दो महिलायें और आगे फ्यूल टैंक पर बैठा एक बालक भी था। दोनों महिलायें एक तरफ पैर कर बैठने और आगे बच्चा बैठने से चालक को बाइक सावधान होकर चलाने के लिये अच्छी तरह बैठने की जगह ही नही बची, जिससे अचानक बाइक असंतुलित हो गई। इस दौरान चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं कर सका और पेङ से टकरा गयी, जिससे एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक मां के जवान बेटे अर्जुन की मौत हुई तो एक मां के मासूम बेटे राज की भी मौत हो गयी। वहीं राज की मां अस्पताल में गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों के अंदर हुआ दूसरा हादसा
एरा प्लांट के गेट के सामने पांच दिनों के भीतर गुरुवार को दूसरा हादसा हुआ। गत शनिवार को तङ़के चार बजे ट्रक रोककर पहिये चेक करने उतरे हरियाणा निवासी चालक विकास को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। गुरुवार को दूसरे हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed