{"_id":"5b0ac7734f1c1bf76e8b4c7f","slug":"131527433075-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मार लूटे नौ लाख रूपए, हमलावरों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मार लूटे नौ लाख रूपए, हमलावरों को पकड़ा
Updated Sun, 27 May 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 27एलकेएच403, 404
युवक को गोली मार नौ लाख रुपये लूटे
एक घंटे में पुलिस ने हमलावरों को पकड़कर बरामद की रकम
घायल का चल रहा इलाज, हमलावरों से हो रही पूछताछ
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी उपमहागरपालिका के तहत बाजार में स्थित बैंक से रविवार सुबह नौ लाख रुपये निकालकर जा रहे युवक से दो बाइक सवारों ने रुपये छीनने की कोशिश की। विफल होने पर उन्होंने युवक को गोली मार दी और रुपये लूटकर भाग गए। बाजार में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए एक घंटे के भीतर बाइक के भाग रहे लुटेरों को अतरिया बाजार से पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने लूट की रकम भी बरामद कर ली है। उधर घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
कैलाली एसपी विनोद घिमिरे ने बताया कि धनगढ़ी बाजार में सब्जी मंडी मार्ग पर एनसीसी बैंक स्थित है। रविवार सुबह दस बजे आईएमई का कर्मचारी निर्मल कार्की बैंक से नौ लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक से जैसे ही निकला। पीछे से अपाचे बाइक पर काले कपड़े से मुंह ढके दो युवकों ने उससे रुपये भरा थैला छीनने की कोशिश की। निर्मल कार्की के थैला न देने पर दोनों में से एक युवक ने उसके ऊपर फायर कर दिया। उसके सीने तथा हाथ में गोली लगने से वह गिर गया। इसके बाद लुटेरे उसका रुपये से भरा थैला लेकर भाग खड़े हुए। काफी देर चीखने चिल्लाने के बाद भी कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसको अस्पताल भेजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सीने तथा हाथ में लगी दो गोलियों को टीम ने निकाल दिया है, जिससे वह खतरे से बाहर बताया है। उधर घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसके बाद अपाचे बाइक सवार लुटेरों को गोदावरी नगर पालिका के तहत अतरिया बाजार से पकड़ा है। दोनों के पास से पुलिस ने नौ लाख रुपये भी बरामद कर लिया। दोनों को पूछताछ के लिए जिला पुलिस कार्यालय लाया गया है। युवकों के पास से गोली चलाने वाला हथियार बरामद नहीं हुआ है, पुलिस ने भी दोनों के बारे में अभी खुलाशा नहीं किया है।
गौरीफंटा बार्डर पर पुलिस ने की चेकिंग
गौरीफंटा। सीमा पार धनगढ़ी में गोली मारकर नौ लाख रुपये लूटने की हुई घटना के बाद भारतीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। गौरीफंटा कोतवाल ने दलबल के साथ नेपाल से भारत आने वाले वाहनों की चेकिंग की। इसमें खासकर अपाचे बाइक पर पुलिस ने ध्यान केंद्रित किया तथा चेकिंग अभियान चलाया। नेपाल में दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान बंद किया।