{"_id":"5ce1836abdec22074618ad53","slug":"121558283114-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाल से टकराकर पिकअप से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ की डाल से टकराकर पिकअप से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
निघासन। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में एक बरात में शामिल होने जा रही डीजे लदी पिकअप पर सवार दो युवक पेड़ की डाल से टकराकर नीचे गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालात गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हा गई।
थाना निघासन के कस्बा रकेहटी से एक डीजे बैंड की पिकअप शनिवार को धौरहरा कोतवाली के कुशिया में होने वाले शादी समारोह में जा रही थी। वहीं से पिकअप को इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर जाना था। डीजे में पीछे रकेहटी निवासी सद्दाम (20) और परमोधापुर निवासी के दिव्यांग सिराजुद्दीन (25) खड़े थे। पिकअप तेज रफ्तार से जा रही थी। अभयपुर के पास सड़क किनारे लगे पेड़ की डाल लगने से दोनों पिकअप से नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सद्दाम को जिला अस्पताल से लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सद्दाम के पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। उसकी शादी ईद के बाद नेपाल से होनी थी। उसकी मौत से मां सैबुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है।