{"_id":"6acbe5d3ae245a9f9e086f99","slug":"bjp-leaders-nephew-attacked-at-a-dhaba-sustains-severe-head-injury-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153105-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ढाबे पर भाजपा नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला, सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ढाबे पर भाजपा नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला, सिर फटा
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बे के औरैया रोड पर सेहुद मंदिर के पास एक ढाबे पर खाना खाने गए युवक पर हमला हुआ। हमलावरों ने लाठी-डंडों से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अनीता गौतम का भतीजा बताया जा रहा है।
केविन की मड़ैया निवासी विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां पहले से मौजूद अछल्दा के बलयपुर निवासी सलमान उर्फ भाऊ, सत्यम यादव, आसिफ और पांच अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में विकास का सिर फट गया। आरोपी जातिसूचक गालियां व धमकी देते हुए कार से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के जिला मंत्री आशीष दुबे, मंडल अध्यक्ष डॉ. सर्वेंद्र सिंह भदौरिया और अनीता गौतम अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि ढाबे पर खाने के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी के बाद एक पक्ष ने युवक पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।