फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शादी समारोह में बग्घी चालक चाकू से घायल किया

शादी समारोह में बग्घी चालक चाकू से घायल किया

Sun, 21 Apr 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में बग्घी चालक चाकू से घायल किया
खीरी टाउन। नगर के मोहल्ला जिंसी में शादी समारोह के दौरान एक युवक ने पीलीभीत शहर के मोहल्ला ठेका निवासी बग्घी चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत शहर के मोहल्ला ठेका निवासी कासिम पुत्र बहार अली नगर के मोहल्ला जिंसी में परिवार समेत किराए पर रहता है। वह बग्घी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। मोहल्ला जिंसी निवासी लुकमान का निकाह मोहल्ले से ही तय हुआ था, जिसमें कासिम की बग्घी बुक थी। शुक्रवार को बरात जानी थी। कासिम रात करीब 10 बजे बग्घी लेकर पहुंचे। इसी बीच मोहल्ले के ही शानू पुत्र बाबू ने घोड़े की लगाम पकड़ ली और उसे खींचने लगा। इस पर कासिम ने विरोध किया तो दोनों में नोकझोंक हो गई। सुबह करीब तीन बजे द्वारपूजन के बाद कासिम बग्घी लेकर घर के लिए चला। इसी बीच कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे शानू ने उसे दबोच लिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल कासिम को जिला अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। चौकी इंचार्ज नगर अनेकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला है। घायल के परिवार वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed