फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाईवे पर रंजिशन युवक को मारी गोली, घायल

हाईवे पर रंजिशन युवक को मारी गोली, घायल

Fri, 25 Jan 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर रंजिशन युवक को मारी गोली, घायल
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में फायरिंग कर एक युवक को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से युवक घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग से हाईवे पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव छाउछ निवासी सोनू उर्फ हर्षित (25) ने बताया कि वह बुधवार की शाम अपने चचेरे भाई तीर्थराज वर्मा के होटल पर गया था। जहां से रात करीब 11 बजे चचेरे भाई के साथ घर वापस लौट रहा था। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर राना पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही राजू वर्मा, बब्लू वर्मा और अजय अवस्थी निवासी ओयल पेट्रोल पंप से बाहर आ गए और उसे घेरकर गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि पहले बब्लू ने फायरिंग की। इसके बाद राजू ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोली हाथ में लगने के कारण वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। कई राउंड फायर होने से हाईवे पर भगदड़ मच गई। आने-जाने वाले लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। इसी बीच किसी ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख हमलावर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर घायल सोनू वर्मा के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। घायल को आननफानन में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि उनकी हमलावरों से पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। इसी को लेकर घटना हुई है। घायल सोनू की ओर से तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
- अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed