फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छोटे भाइयों ने पीट पीटकर की बड़े भाई की हत्या 17-06-59

छोटे भाइयों ने पीट पीटकर की बड़े भाई की हत्या 17-06-59

Sat, 10 Nov 2018 05:24 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
छोटे भाइयों ने पीट पीटकर की बड़े भाई की हत्या 17-06-59

विज्ञापन

छोटे भाइयों ने पीटकर की बड़े भाई की हत्या
पिता को भी मारने का किया प्रयास
पति को बचाने आई पत्नी व पुत्र भी चोटिल किया

अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव पतवारा बड़ा में शनिवार को दो भाइयों ने अपने बड़े भाई 35 वर्षीय मिहीलाल की पीट पीटकर हत्या कर दी। बड़े भाई का समर्थन करने वाले पिता को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई पिता से पैसों की मांग कर रहा था। इस पर उसके पिता ने उसके हिस्से की जमीन पर केसीसी कार्ड बनवाकर पैसे देने का आश्वासन दिया था, जिसका उसके अन्य भाई विरोध करते थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो हत्या का कारण बना। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव पतवारा बड़ा गांव निवासी महावीर के तीन पुत्र मिहीलाल, सेवकराम और तिलकराम हैं। तीनों अलग-अलग घरों में आमने-सामने रहते हैं। बड़े पुत्र मिहीलाल ने पलिया में एक प्लॉट का सौदा किया था। उसमें कुछ पैसे कम पड़ गए। इस पर उसने पिता से रुपये की मांग की। पिता महावीर ने उसकी जमीन के हिस्से पर केसीसी कार्ड बनवाकर पैसा देने को कहा। यह बात महावीर के छोटे बेटों सेवकराम और तिलकराम को मंजूर नहीं थी। इसी बात को लेकर आए दिन तीनों भाईयों में विवाद होता रहता था। शनिवार की सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। पंचायत के जरिए मामला सुलझवाने की बात कही। इसके बाद वह घर पहुंचा तो उसके दोनों भाई अपनी पत्नियों के साथ उसके घर पहुंचे और उसे खींचकर घर से बाहर ले आए। उसे तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बचाने आई उसकी पत्नी अनीता और 15 वर्षीय पुत्र को भी मारा, जिससे मां-बेटे को भी चोटें आई हैं। इस बीच पहुंचे पिता को भी मारने का प्रयास किया, हालांकि वह मौके से भाग निकले। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार यादव, प्रभारी इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता देवी की तहरीर पर हत्यारोपी तिलकराम, सेवकराम और दोनों की पत्नियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

00000000000
वर्जन....
मृतक की पत्नी अनीता देवी की तहरीर पर हत्यारोपी भाई तिलकराम, उसकी पत्नी पुष्पा देवी, सेवकराम और उसकी पत्नी मीरा देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार यादवए सीओ पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed