फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक सवारों ने की बालक को अगवा करने की कोशिश

बाइक सवारों ने की बालक को अगवा करने की कोशिश

Tue, 14 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने की बालक को अगवा करने की कोशिश
लखीमपुर खीरी/महेवागंज/सुंदरवल।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ के गुजारा गांव में एक 11 वर्ष के बालक को दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने की कोशिश की। यह घटना उस वक्त हुई जब बालक सुबह खेत पर शौच करने गया था। हालांकि बालक के शोर मचाने पर बदमाश उसे ले जाने में कामयाब नहीं हुए। अर्द्धबेहोशी की हालत में घरवालों ने बालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव गुजारा निवासी रामधार ने बताया कि उसका पुत्र रामसरन सोमवार सुबह शौच करने गांव के बाहर खेत की ओर गया था। इसी बीच गन्ने के खेत के करीब एक बाइक सवार दो लोगों ने उससे गांव का पता पूछने के लिए पास बुलाया। जैसे ही वह पास आया बदमाशों ने उसे दबोच लिया। यह देख बालक ने शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने जबरन उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उधर शोरगुल सुन दूर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को नजदीक आते देख बदमाशों ने बालक को वहीं छोड़ दिया और बाइक लेकर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश भी की, पर वह हाथ नहीं लगे। उधर घर से करीब दो सौ मीटर दूर हुई इस वारदात की भनक लगते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बालक को नशे में देख उन्होंने उसे समीप के गांव में एक निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया। यहां करीब तीन घंटे चले इलाज के बाद उसे कुछ होश आया। पेशे से किसान रामाधार ने बताया कि उसकी कोई रंजिश भी नहीं है। घरवालों ने मामले की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed