फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शाखा प्रबंधक को परिवार समेत कुचलने का प्रयास

शाखा प्रबंधक को परिवार समेत कुचलने का प्रयास

Sun, 03 Sep 2017 05:23 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक को परिवार समेत कुचलने का प्रयास

विज्ञापन

बेलरायां खीरी (लखीमपुर खीरी)। स्थानीय चीनी मिल के बीमार सिविल इंजीनियर का हालचाल लेकर शनिवार की देर शाम परिवार समेत पैदल आ रहे जिला सहकारी बैंक शाखा बेलरायां के प्रबंधक अशोक वर्मा को मिल कॉलोनी कैंपस में चार पहिया वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया। हालांकि इस दौरान सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को कोई चोट नहीं आई। शाखा प्रबंधक ने चीनी मिल के दो केमिस्टों के खिलाफ कोतवाली तिकुनियां पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से लोगों में रोष है।

शाखा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वह शनिवार की शाम बेलरायां की सरयू सहकारी चीनी मिल के बीमार सिविल इंजीनियर को उनके आवास पर परिवार समेत देखने गए थे। शाम करीब पौने नौ बजे वापस आते समय पहले से घात लगाए सफारी गाड़ी से खड़े चीनी मिले के केमिस्ट अपने दूसरे साथी केमिस्ट के साथ गाड़ी तेज रफ्तार उनकी ओर दौड़ाकर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने और परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। किसी तरह से अपने आवास पर पहुंचे। तभी आरोपी दोनों केमिस्ट अन्य दो-तीन लोगों के साथ उनके आवास पर आ गए और गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। आसपास के लोगों के आने और विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। उन्होंने बताया कि आरोपी केमिस्ट दिलीप कुमार से उनकी रंजिश चल रही है। शाखा प्रबंधक ने रविवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने केमिस्ट दिलीप सिंह, केमिस्ट कुमार अंकुर और अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से दोनों आरोपी आवास पर ताला डालकर फरार हैं।
विज्ञापन

00000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed