{"_id":"593ea2821126f47b5a8b458b","slug":"121497277058-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकर जी की मूर्ति दूसरे स्थान पर रखने पर विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंकर जी की मूर्ति दूसरे स्थान पर रखने पर विवाद
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव दरेरी में शंकर जी की मूर्ति को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह रखने पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने एक पक्ष के लोगों पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर फटकार लगाई। देर तक दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शंकर जी की मूर्ति को यथास्थान पर रखवा दिया। एसडीएम ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया है। दरेरी के मोहनपुरवा गांव में कुएं के पास शिवलिंग स्थापित था। इसके पड़ोस में ही गांव के जहूर और लक्ष्मण की जगह है। बताते हैं कि जहूर की जगह से मिली हुई अपनी जगह पर पड़ा घूरा हटाकर लक्ष्मण ने वहां मिट्टी पाट दी। इसके बाद उसने कुएं के पास स्थापित शिवलिंग को उसी स्थान पर रख दिया। इसका विरोध जहूर ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। किसी ने मामले की सूचना सौ नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला तूल पकड़ता देखकर इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव सीओ पलिया जितेंद्र गिरि, तहसीलदार पूरन सिंह राणा के अलावा निघासन और धौरहरा पुलिस अफसरों समेत कई चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने दोनों पक्षों से काफी देर तक बातचीत करके उनको समझाया। एसडीएम और तहसीलदार ने विवादित जगह का मुआयना करते हुए दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता करवाकर विवाद खत्म कराया। दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि शिवलिंग को एक जगह से दूसरी जगह स्थापित करने पर दो पक्षों के बीच विवाद पैदा हो गया था। उसे समझाकर शांत करा दिया गया है।