{"_id":"5c55efa0bdec2273a9249054","slug":"11549135776-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने की बात कर ले जाए जा रहे युवक-युवती को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने की बात कर ले जाए जा रहे युवक-युवती को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने की बात कर ले जाए जा रहे युवक-युवती को पकड़ा
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा के कमलापुरी एसएसबी ने नौकरी का झांसा देकर नेपाल से दिल्ली ले जाए जा रहे एक नेपाली युवक और युवती को पकड़ा है। इनके साथ ही इनको ले जाने वाले युवक और युवती भी पकड़े गए हैं। जिनको नेपाल पुलिस और महिला समिति को सौंप दिया गया है।
एसएसबी कमलापुरी प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि पिलर संख्या 206 के पास से मानव तस्करी कर निकलने वालों की सूचना मिली थी। जिसके बाद नेपाल की बेलौरी एपीएफ कैंप इंस्पेक्टर माधव जोशी, वीरेंद्र भट्ट, मदन भट्ट, जय सिंह धामी आदि भी बार्डर पर आ गए। तभी कुछ लोगों का समूह नेपाल की ओर से भारत की तरफ आता दिखाई दिया। जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उसमें पकड़े गए युवक ने अपना नाम टीकाराम चौधरी और युवती ने संचल चौधरी बताया। यह लोग नेपाल निवासी युवती बसंती चौधरी और अरुण कुमार चौधरी को नेपाल से दिल्ली बीस हजार रूपये महीना की नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आ रहे थे। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने दिल्ली में बिक्री किए जाने की बात भी बताई है। दोनों आरोपी टीकाराम और संचल को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि युवक और युवती को महिला समिति को दिया गया है।